छठ मतलब बिहार का सबसे बड़ा पर्व,वो पर्व जिसके लिए लोग सबसे ज्यादा बेताब होते थे,वो पर्व जिसमें हम सब एक जगह होते थे लेकिन उस पर्व के प्रति लोगों में अब वो उत्साह नहीं रहा जैसा लोगो मै पहले हुआ करता था अब तो हर कोई अपने दरवाजे पर ही छठ माना लेता है ।
उसी छठ के बारे में आज यू ही लिखने का मन कर गया नेट भी काफी अच्छा चल रहा है आज,तो सुनाते है असली छठ की कहानी जिसे हमने जिया है।
छठ में लोग छठ घाट पर छठ से 15 दिन पहले से आना शुरू कर देते है मेरा घर बिल्कुल घाट के पास है वो भी बाबा बैकुंठ नाथ की गोद में है से बचपन से देखता आया हूं कैसे लोग 15 दिन पहले से ही घाट छेकना शुरू कर देते थे लेकिन पिछले तीन चार साल से कोई नहीं आता बस 2 दिन पहले 2 मजदूर लगा कर पूरा साफ़ करवा देते है और फिर 2 टाइम लोग आ कर सूर्य को अर्घ्य देते है और फिर किसको क्या मतलब की घाट पर क्या होता,मै खुद अपनी बात बताता हूं जब मै 8–9 साल का रहा होऊंगा उस टाइम मै और मेरे दोस्त जब सभी घाट से चले जाते थे तब
मोमबत्ती और दीपक चुना करता था और फिर उससे हम खेलते थे लेकिन अब बच्चे हाइजीन ही गए है वो गंदे चीजों को नहीं छूते चुकी वो कूल्ड्यूड है तो वो बस सेल्फी लेते है वो घाट से 30 मीटर दूर रहते है ताकि उनकी सेल्फी सही आए।
पहले हम जब बच्चे तब हम घाट बनाते थे और हम अनंत खुशी मिलती थी लेकिन अब हमारा क्लास नीचा हो जाता।
मेरी किसी से कोई शिकायत तो नहीं बस एक बार से अपने बचपन को जीने की लालसा है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें