गांव का ब्लॉग है यहां गांव और गांव से जुड़ी वो बाते होती है जिनसे हम और आप खुद को जोड़ते है।
गांव का नाम सुनकर लोगो के में में ये तस्वीर उभरती है कि कैसे गांव में लोग गंदगी में रहते है, जानवरों के पास सोते है लेकिन बीते कुछ सालों में सचमुच गांव का रहन–सहन बदला,गांव की तस्वीर बदली है और तो और गांव के लोगो को भी बदलते देखा है हमने।
पहले गांव में बिजली नहीं थी शाम को दुकानों पर युवाओं का हुजूम उमड़ता था,राजनीति पर संसद बैठता था लोग अपना राय रखते थे और खूब मजा आता था जोकि व्यक्तिगत रूप से मुझे काफी पसंद था और मेरा मानना है कि आज मै जो भी चुतियपा कर रहा हूं उसी की देन है लेकिन अब लोगो मै वो उत्साह नहीं रहा हर कोई टीवी और बीवी में व्यस्त है।
उस समय की बात याद आती है जब भी हम कभी घर से बाहर निकलते थे हमे कोई ना कोई साथी मिलता था जिसके साथ हम गप्पे मार सकते थे, बक्चोदी कर सकते लेकिन अब वो दोस्त कहीं खो गए है,अब गांव में वो मजा नहीं रह गया जो पहले हुआ करता था और इन बातो से मै ये समझता हूं कि सचमुच मेरा देश बदल रहा है लेकिन बदलाव से मै खुश नहीं हूं,इसमें मुझे वो भारत नहीं दिखता हो मैंने कभी देखा था और आज भी मन में खयाल आता है बचपन के दिन भले थे कितने।
अब गांव में हर कोई इंटरनेट का प्रयोग करता है लेकिन उस इंटरनेट से बस पोर्न और यूट्यूब का ट्रेडिंग चूतियापा ही देखता है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें