होलिका दहन के समय कहा जाता है कि इसका धुआं जिस दिशा में जाता है उससे राज्य, राजा और प्रजा के बारे में कई तरह के भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है। ऐसा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के समय अगर धुआं सीधा आकाश में जाता है तो इससे राजा के बदलने यानी सत्ता पर्विर्तन और राजा पर किसी तरह के संकट की और इशारा करती है।
इसके अलावा अगर होलिका दहन का धुआं दक्षिण दिशा की ओर जाता है तो यह राज्य के लिए आने वाले किसी खतरे की तरफ इशारा करता है। अगर होलिका दहन का धुआं पूर्व दिशा की ओर जाता है तो कहा जाता है कि इससे राज्य में सुख संपन्नता आती है। अगर होलिका दहन का धुआं उत्तर दिशा की तरफ जाता है तो राज्य में धनधान्य की कमी नहीं होती।
इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें