एक छोटे शहर में रह कर, सामान्य स्कूल से पढ़ने के बाद जब आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए किसी बड़े शहर पहुंचते हैं, तो दो चुनौतियां सामने आती हैं. एक उस शहर का लाइफ स्टाइल और दूसरी अंग्रेज़ी. पिछले कई सालों में लोगों में ये धारणा बनी हुई है कि अंग्रेज़ी मतलब तरक्की, कॉन्फिडेंस या टैलेंट. अंग्रेज़ी नहीं आती तो मतलब ना आपके पास कॉन्फिडेंस है, न ही आप टैलेंन्टेड हैं. मगर रुकिए:
ये बताइए कि क्या बल्ले पर आने वाली बॉल आपकी इंग्लिश सुन कर बाउंड्री पार जाती है?
या पेंटिंग करते वक्त रंग आपकी अंग्रेज़ी सुन कर कैनवस पर चढ़ते हैं? नहीं न!
ये अंग्रेज़ी की प्रॉब्लम नहीं है, आपकी सोच की प्रॉब्लम है. विश्वास मानिए कोई भाषा आपकी हिम्मत से बड़ी नहीं होती, जो आपकी तरक्की के आड़े आ जाए. टैलेंट की कोई भाषा नहीं होती दोस्त, भाषा महज़ संचार का एक ज़रिया होती है.
अगर आप अभी भी सोचते हैं कि अंग्रेज़ी न आना आपकी तरक्की रोक सकती है, तो इन लोगों से मिल लीजिए. इन्होंने ये साबित कर दिया कि भाषा से नहीं, इंसान टैलेंट और मेहनत से आगे बढ़ता है.
1. कपिल शर्मा
अमृतसर के रहने वाले कपिल शर्मा को आज लगभग हर भारतीय जानता है. कपिल पिछले कई सालों से कई कॉमेडी शो करते आए हैं और अब खुद का शो चला रहे हैं. इनका अपना प्रोडक्शन हाउस है और एक फिल्म भी कर चुके हैं. कपिल की अंग्रेज़ी कमज़ोर है, जिसको उन्होंने अपनी ताकत बना लिया. कपिल अपनी खराब अंग्रेज़ी से भी लोगों को हंसाते हैं.
2. दिलजीत दोसांझ
दिलजीत के गानों का बोलबाला पंजाब के साथ पूरे देश में है. हाल ही में फिल्म 'उड़ता पंजाब' के साथ दिलजीत ने फिल्मी डेब्यू भी कर लिया. दिलजीत की अंग्रेज़ी भाषा में पकड़ अच्छी नहीं है. वो लोगों से पंजाबी में ही बात करना पसंद करते हैं और उन्हें उस पर फक्र है. दिलजीत ने एक इंटरव्यू में ये बात कही है कि 'जब कोई मुझसे अंग्रेज़ी में बात करता है तो मैं नर्वस हो जाता हूं, पर इसका मेरी तरक्की से कोई लेना-देना नहीं है'.
3. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
गैंग्स आॅफ वासेपुर रिलीज़ होने के पहले अगर आप और मैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को देखते, तो शायद ये कभी न कह पाते कि आगे चल कर इसकी एक्टिंग की तूती बोलेगी. नवाज़ुद्दीन ने अपने अभिनय से ये साबित कर दिया कि मुख्य किरदार में रहने के लिए ज़रूरी नहीं है कि आपकी लम्बाई 6 फीट हो, आपका चेहरा हीरो जैसा हो या आप अंग्रेज़ी बोल सकें. नवाज़ ने बताया कि
मैं इंग्लिश बिलकुल नहीं बोलता. बतौर अभिनेता मेरा काम अपने किरदार को अच्छे से निभाना है. अगर मुझे अंग्रेज़ी के डायलॉग मिलते भी हैं तो मैं उसे याद कर लेता हूं और बोल देता हूं.
4. कपिल देव
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का हाथ भी अंग्रेज़ी में तंग है. वैसे अंग्रेज़ी का क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है, फिर भी कपिल कप्तान थे और उन्हें कई देशों में अंग्रेज़ी में इंटरव्यू देना होता था. कई बार उन्हें ये कमेंट भी सुनने को मिला कि भारतीय टीम के कप्तान को अंग्रेज़ी नहीं आती. इसके बाद कपिल ने अंग्रेज़ी सीखी और उसके बाद 'Rapidex English Speaking Course' के ब्रांड एम्बेसडर भी बने.
5. राखी सावंत
राखी को आपने कई बार टीवी पर बोलते सुना होगा. हो सकता है राखी की टूटी-फूटी अंग्रेज़ी पर आप हंसे भी हों. भले ही राखी अपने ऊटपटांग डायलॉगबाज़ी के लिए जानी जाती हों, लेकिन उन्होंने तरक्की अपने डांस की वजह से ही पाई है.
6. नरेन्द्र मोदी
हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिन्दी भाषी हैं. मोदी जी ने हिन्दी और गुजराती में पढ़ाई की है. इस औहदे पर बैठने के बाद भी उन्हें अंग्रेज़ी न आने का अफ़सोस नहीं हुआ. मोदी अपने अधिकतर भाषण हिन्दी में ही देते हैं. कई बार अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भी उन्होंने अपने भाषण फक्र के साथ हिन्दी में ही दिए हैं.
7. कंगना रणावत
बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक, कंगना ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. कंगना ने खुद बताया कि जब वो इंडस्ट्री में आई थीं वो ठीक से इग्लिश भी नहीं बोल पाती थीं. कई बार लोगों ने उनके अंग्रेज़ी बोलने के तरीके का मज़ाक बनाया, पर वो इस बात से निराश नहीं हुईं. 'Tanu Weds Manu' की कानपुर की लड़की हो या 'Queen', दोनों फिल्मों में जनता ने कंगना के अभिनय पर तालियां बजाई हैं. कंगना ने अपनी अंग्रेज़ी सुधारी है पर उन्हें सफलता उनकी प्रतिभा की वजह से मिली है.
8. हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें मैच के लिए पहली बार इंग्लैंड जाना था तब वो ये सोच कर घबरा गए थे कि वे लोगों से कैसे बात करेंगे, क्योंकि उन्हें बिलकुल अंग्रेज़ी नहीं आती. उसके बाद उन्होंने भाषा पर ध्यान देना छोड़ दिया और अपने खेल पर फोकस करना शुरू कर दिया.
9. ज़ाकिर खान
LifeCelebs
Oct 05, 2016 at 19:05
इन 9 लोगों ने साबित कर दिया कि सफलता अंग्रेज़ी की नहीं, आपकी प्रतिभा की मोहताज़ है
by Pratyush
एक छोटे शहर में रह कर, सामान्य स्कूल से पढ़ने के बाद जब आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए किसी बड़े शहर पहुंचते हैं, तो दो चुनौतियां सामने आती हैं. एक उस शहर का लाइफ स्टाइल और दूसरी अंग्रेज़ी. पिछले कई सालों में लोगों में ये धारणा बनी हुई है कि अंग्रेज़ी मतलब तरक्की, कॉन्फिडेंस या टैलेंट. अंग्रेज़ी नहीं आती तो मतलब ना आपके पास कॉन्फिडेंस है, न ही आप टैलेंन्टेड हैं. मगर रुकिए:
ये बताइए कि क्या बल्ले पर आने वाली बॉल आपकी इंग्लिश सुन कर बाउंड्री पार जाती है?
या पेंटिंग करते वक्त रंग आपकी अंग्रेज़ी सुन कर कैनवस पर चढ़ते हैं? नहीं न!
ये अंग्रेज़ी की प्रॉब्लम नहीं है, आपकी सोच की प्रॉब्लम है. विश्वास मानिए कोई भाषा आपकी हिम्मत से बड़ी नहीं होती, जो आपकी तरक्की के आड़े आ जाए. टैलेंट की कोई भाषा नहीं होती दोस्त, भाषा महज़ संचार का एक ज़रिया होती है.
अगर आप अभी भी सोचते हैं कि अंग्रेज़ी न आना आपकी तरक्की रोक सकती है, तो इन लोगों से मिल लीजिए. इन्होंने ये साबित कर दिया कि भाषा से नहीं, इंसान टैलेंट और मेहनत से आगे बढ़ता है.
1. कपिल शर्मा
Source- Firstpost
अमृतसर के रहने वाले कपिल शर्मा को आज लगभग हर भारतीय जानता है. कपिल पिछले कई सालों से कई कॉमेडी शो करते आए हैं और अब खुद का शो चला रहे हैं. इनका अपना प्रोडक्शन हाउस है और एक फिल्म भी कर चुके हैं. कपिल की अंग्रेज़ी कमज़ोर है, जिसको उन्होंने अपनी ताकत बना लिया. कपिल अपनी खराब अंग्रेज़ी से भी लोगों को हंसाते हैं.
2. दिलजीत दोसांझ
Source- Miss Malini
दिलजीत के गानों का बोलबाला पंजाब के साथ पूरे देश में है. हाल ही में फिल्म 'उड़ता पंजाब' के साथ दिलजीत ने फिल्मी डेब्यू भी कर लिया. दिलजीत की अंग्रेज़ी भाषा में पकड़ अच्छी नहीं है. वो लोगों से पंजाबी में ही बात करना पसंद करते हैं और उन्हें उस पर फक्र है. दिलजीत ने एक इंटरव्यू में ये बात कही है कि 'जब कोई मुझसे अंग्रेज़ी में बात करता है तो मैं नर्वस हो जाता हूं, पर इसका मेरी तरक्की से कोई लेना-देना नहीं है'.
3. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
Source- Hindustan Times
गैंग्स आॅफ वासेपुर रिलीज़ होने के पहले अगर आप और मैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को देखते, तो शायद ये कभी न कह पाते कि आगे चल कर इसकी एक्टिंग की तूती बोलेगी. नवाज़ुद्दीन ने अपने अभिनय से ये साबित कर दिया कि मुख्य किरदार में रहने के लिए ज़रूरी नहीं है कि आपकी लम्बाई 6 फीट हो, आपका चेहरा हीरो जैसा हो या आप अंग्रेज़ी बोल सकें. नवाज़ ने बताया कि
मैं इंग्लिश बिलकुल नहीं बोलता. बतौर अभिनेता मेरा काम अपने किरदार को अच्छे से निभाना है. अगर मुझे अंग्रेज़ी के डायलॉग मिलते भी हैं तो मैं उसे याद कर लेता हूं और बोल देता हूं.
4. कपिल देव
Source- Indiatoday
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का हाथ भी अंग्रेज़ी में तंग है. वैसे अंग्रेज़ी का क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है, फिर भी कपिल कप्तान थे और उन्हें कई देशों में अंग्रेज़ी में इंटरव्यू देना होता था. कई बार उन्हें ये कमेंट भी सुनने को मिला कि भारतीय टीम के कप्तान को अंग्रेज़ी नहीं आती. इसके बाद कपिल ने अंग्रेज़ी सीखी और उसके बाद 'Rapidex English Speaking Course' के ब्रांड एम्बेसडर भी बने.
5. राखी सावंत
Source- Indianexpress
राखी को आपने कई बार टीवी पर बोलते सुना होगा. हो सकता है राखी की टूटी-फूटी अंग्रेज़ी पर आप हंसे भी हों. भले ही राखी अपने ऊटपटांग डायलॉगबाज़ी के लिए जानी जाती हों, लेकिन उन्होंने तरक्की अपने डांस की वजह से ही पाई है.
6. नरेन्द्र मोदी
Source- Ibnlive
हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिन्दी भाषी हैं. मोदी जी ने हिन्दी और गुजराती में पढ़ाई की है. इस औहदे पर बैठने के बाद भी उन्हें अंग्रेज़ी न आने का अफ़सोस नहीं हुआ. मोदी अपने अधिकतर भाषण हिन्दी में ही देते हैं. कई बार अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भी उन्होंने अपने भाषण फक्र के साथ हिन्दी में ही दिए हैं.
7. कंगना रणावत
Source- Midday
बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक, कंगना ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. कंगना ने खुद बताया कि जब वो इंडस्ट्री में आई थीं वो ठीक से इग्लिश भी नहीं बोल पाती थीं. कई बार लोगों ने उनके अंग्रेज़ी बोलने के तरीके का मज़ाक बनाया, पर वो इस बात से निराश नहीं हुईं. 'Tanu Weds Manu' की कानपुर की लड़की हो या 'Queen', दोनों फिल्मों में जनता ने कंगना के अभिनय पर तालियां बजाई हैं. कंगना ने अपनी अंग्रेज़ी सुधारी है पर उन्हें सफलता उनकी प्रतिभा की वजह से मिली है.
8. हरभजन सिंह
Source- Wikimedia
हरभजन सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें मैच के लिए पहली बार इंग्लैंड जाना था तब वो ये सोच कर घबरा गए थे कि वे लोगों से कैसे बात करेंगे, क्योंकि उन्हें बिलकुल अंग्रेज़ी नहीं आती. उसके बाद उन्होंने भाषा पर ध्यान देना छोड़ दिया और अपने खेल पर फोकस करना शुरू कर दिया.
9. ज़ाकिर खान
Source- Wikimedia
पिछले कई सालों से इंटरनेट पर या यूं कहें कि Youtube पर Stand Up Comedy के नाम पर कई कॉमेडियन अंग्रेज़ी में ही लोगों को हंसाते दिखते आए हैं. चाहे वो AIB Roast हो, Laughing Canvas Club हो या East India Comedy के स्टेज शोज़, ज़्यादातर कॉमेडियन इंग्लिश में ही शो करते हैं. इन सब के बीच एक नया चेहरा Youtube की Suggested Videos में दिख रहा है. ये कॉमेडियन है ज़ाकिर खान. ज़ाकिर हिन्दी में ही शो करते हैं, AIB Diwas पर इनका शो सुपरहिट रहा. ग़ज़बPost से बातचीत में ज़ाकिर ने बताया कि-
हर चीज़ का वक्त आता है. Youtube पर अंग्रेज़ी कॉमेडियन को देख कर अगर मैं भी इंग्लिश में शो करने की कोशिश करता तो शायद इतना सफल न होता. मैंने हिन्दी का साथ नहीं छोड़ा और देखिए लोगों ने इसे भी स्वीकारा है. लोग आपकी सोच देखते हैं, भाषा नहीं!
Got It Bro!