मंगलवार, 1 नवंबर 2016

ख़ुशख़बरी : यहाँ बनेगा बिहार का पहला साइबर सिटी!!!

पटना: बिहार सरकार ने पटना के मास्टर प्लान के अंतर्गत पुनपुन के डुमरी में साइबर सिटी बनाने का फैसला किया है। राज्य का यह पहला आइटी हब होगा। यह साइबर सिटी हैदराबाद के पास बनाई गई साइबराबाद की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।यह साइबर सिटी एनएच 83 पर 17.6 वर्ग किमी क्षेत्र में बसाई जाएगी। पुनपुन में विकसित होने वाली सेटेलाइट सिटी के साथ जुड़ी होगी। साथ ही इसकी दोनों ओर दो-दो सेटेलाइट टाउनशिप भी बसाई जाएगी। इन चारों सेटेलाइट टाउनशिप से साइबर सिटी जुड़ी रहेगी।
साइबर सिटी कर फैलाव 17.6 वर्ग किलोमीटर में होगा। मास्टर प्लान में पुनपुन में विकसित की जाने वाली सेटेलाइट टाउनशिप 70 वर्ग किमी में रहेगी। इसमें आवासीय व व्यावसायिक तथा सार्वजनिक सुविधाएं भी रहेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मन की बात | अमन आकाश

थोरा सा शमय निकाल कर इसको परिए..😃 हाँ ठीक है हम बिहारी हैं.. बचपने से अइसे इस्कूल में पढ़े हैं, जहाँ बदमाशी करने पर माट साब "ठोठरी प...